केसली शासकीय महाविद्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया मुनगा पौधे का रोपण

➡️ केसली शासकीय महाविद्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया मुनगा पौधे का रोपण

 पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने केसली शासकीय महाविद्यालय परिसर में मुनगा का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संदेश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।

 उन्होंने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के जन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, केसली एसडीएम श्रीमती राजनंदिनी शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home