➡️ पद्मश्री एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर 24 जुलाई को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे
➡️ कमिश्नर कार्यालय सभागार में परिषद की गतिविधियों की करेंगे समीक्षा
पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री मोहन नागर 24 जुलाई को अल्प प्रवास पर सागर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रातः 11 बजे कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
बैठक में श्री नागर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा समाज सहभागिता, जनभागीदारी एवं विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। बैठक में परिषद के पदाधिकारी, अधिकारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar /#Gandhivicharnews