दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

प्रदेश नेतृत्व के साथ श्री रिशांक तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में निभाई सहभागिता

सागर/दतिया, 26 जुलाई। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के युवा एवं ऊर्जावान प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के समर्थन में जारी चुनावी अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने रविवार को दतिया में विभिन्न संगठनात्मक, चुनावी एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री रिशांक तिवारी ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर के समन्वय, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, जनसभा एवं सामाजिक सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

रविवार प्रातः श्री रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के साथ दतिया विधानसभा के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बूथ क्रमांक 177 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोनी, पार्षद श्री संदीप शर्मा, श्री राकेश दीक्षित, श्री रवि दीक्षित, श्री भगवानदास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने गंभीरता से सुना। इस दौरान श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में INS महेंद्रगिरि, कुशा मिसाइल तथा निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित विक्रम-1 रॉकेट जैसी उपलब्धियां देश की बढ़ती सामरिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं।

इसके उपरांत श्री रिशांक तिवारी दतिया में भाजपा मीडिया सेंटर, दतिया पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के सानिध्य में आयोजित संगठनात्मक एवं मीडिया समन्वय बैठक में सहभागिता की। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल एवं मीडिया टीम के साथ दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभावी जनसंपर्क, मीडिया समन्वय, सूचना प्रबंधन तथा संगठन के संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में चुनावी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, संगठन और मीडिया के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व ने चुनावी अभियान में सक्रिय कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की कार्ययोजना के अनुरूप समन्वित रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

तत्पश्चात श्री रिशांक तिवारी ने दतिया विधानसभा के बसई नगर परिषद में आयोजित केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की विशाल जनसभा में सहभागिता की। जनसभा में श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा।

इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प है। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय है। उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और मजबूत संगठन के बल पर पार्टी दतिया विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल*