नशा मुक्त भारत की ओर बढ़े 350 कदम, 7 म.प्र. बालिका बटालियन की छात्रा कैडेटों ने निकाली विशाल जागरूकता रैली

नशा मुक्त भारत की ओर बढ़े 350 कदम, 7 म.प्र. बालिका बटालियन की छात्रा कैडेटों ने निकाली विशाल जागरूकता रैली

सागर 24 सितंबर 2026
07 एम.पी. बालिका बटालियन एनसीसी, सागर के तत्वावधान में सोशल सर्विस क्रियाकलाप के तहत नशा मुक्त भारत अभियान का छटवा समारोह जागरूकता अभियान के रूप में सांदीपनि महारानी लक्ष्मीबाई क्रमांक -01 सागर में बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुजीत देशमुख एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर प्रतिभा तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से डॉ. संजय जैन मेडिकल ऑफिसर, नशा मुक्त केन्द्र ODIC, NGO से पधारे श्री असगर कुरैशी, श्रीमति आशिया ने अपने उद्बोधन में नशे के दुष्प्रभाव से भविष्य की बर्बादी के बारे में बताया व हेल्पलाइन नंबर भी दिए। संदीपनी प्राचार्य विनय दुबे व उपप्राचार्या डॉ. वंदना खरे भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। इस अवसर पर RDC एवं TSC में म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में बटालियन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शासकीय, अशासकीय विद्वालयों एवं विश्वविद्यालय के बालिका कैडेट्स द्वारा नृत्य, नृत्य नुक्कड नाटक, प्रश्न मंच एवं मानव श्रृंखला द्वारा नशा मुक्ति का संदेश दिया गया एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां और बैनर लेकर विशाल जागरूकता रैली सांदीपनि विद्यालय सागर से सिटी स्टेडियम खेल परिसर होते हुए सिविल लाइन चौराहा तक गई और कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से होते हुए वापस सांदीपनी स्कूल में समाम हुई। रैली में कैडेट्स ने" नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो" जैसे ओजस्वी नारे लगाए एवं सिटी स्टेडियम पर जूनियर कैडेट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक कर वहां मौजूद आम जनता को जागरुक और प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बटालिएन के समस्त स्टाफ एवं एनसीसी अधिकरी मेजर रामकुमारी ठाकुर, ले. कीर्ति रैकवार, ले. डा. सुमन पटेल, ले. अर्चना पांडे, सेकेण्ड ऑफीसर उर्मिला तिवारी, सेकेण्ड ऑफीसर स्वेता राठौर व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में उपस्थित सभी कैडेट्स को संदीपनी विद्यालय की फर्स्ट ऑफीसर स्मिता मिश्रा द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

अभियान के दौरान आयोजित की गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि व शाला प्रचार्य का स्मृति चिन्ह भेट कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल व सुरक्षा प्रदान करने के लिए यातायात पुलिस सिविल लाइन एवं गोपालगंज थाना प्रभारी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन कैडेटों के द्वारा एनसीसी गीत के द्वारा किया गया और अपने जीवन के लक्ष्य को ही नशा और जुनून के रूप में देखने और समझने के लिए प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home