श्री वक्रतुंड बाल गणेश समिति के गणेश उत्सव में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
भगवान श्री गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, भंडारे में श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद; समिति के आयोजन की सराहना
सागर।24/09/2026 धारंपुरा अंबेडकर वार्ड में श्री वक्रतुंड बाल गणेश समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव एवं भंडारा प्रसादी कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने भंडारा प्रसादी में श्रद्धालुओं को स्वयं भोजन एवं प्रसाद परोसा। उन्होंने समिति द्वारा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता के साथ आयोजित किए जा रहे गणेश उत्सव की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं।
रिशांक तिवारी ने कहा, आज जिस तरह से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, उसे देखकर मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हमारी युवा पीढ़ी अपने संस्कारों और धर्म को मजबूत करने का कार्य कर रही है। गणेश उत्सव जैसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। हमें धर्म जीना सिखाता है। यदि हम जीवन में धर्म को जोड़ लें, तो जीवन सार्थक हो जाता है। धर्म हमें संस्कार, सेवा, सद्भाव और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी रहे और आने वाली पीढ़ी तक इन्हें पहुंचाने का कार्य करे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी रिशांक तिवारी के सहज एवं विनम्र व्यवहार की सराहना की। लोगों ने कहा कि “रिशांक भैया के पास जब भी कोई समस्या लेकर जाते हैं, वे बड़े धैर्य से बात सुनते हैं और उसके समाधान के लिए प्रयास करते हैं। उनकी यही विनम्रता लोगों को पसंद आती है।”
गणेश उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। समिति द्वारा आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।