जिला चिकित्सालय परिसर सागर में आयोजित निःशुल्क कृत्रिम हाथ शिविर आयोजित
जिला चिकित्सालय परिसर सागर में आयोजित निःशुल्क कृत्रिम हाथ शिविर आयोजित
सागर 24 जनवरी 2026
जिला चिकित्सालय परिसर जिला सागर में आज दिनांक 23 जनवरी को शिविर के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग एवं इनाली फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम हाथ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सागर जिले के सभी विकासखंडों से पूर्व से चिन्हित हितग्राही आए। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर सागर श्री संदीप जी आर एवं क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ नीना गिडियन के मार्गदर्शन में किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता तिमोरी ने बताया कि इनाली फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सागर जिले में दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया गया आज 23 जनवरी को शिविर का दूसरा दिन था। जिसमें सागर जिले के सभी विकासखंडों से हितग्राही आए जिसमें आज 48 हितग्राहियों ने कृत्रिम हाथ लगवाया , सी एम एच ओ सागर ने बताया कि विगत एक माह से RBSK की जिला शीघ्र हस्तक्षेप मैनेजर श्रीमती सुरभि साहू एवं उनकी टीम के विशेष प्रयासों से सभी हितग्राहियों को चिन्हांकित कर शिविर में कृत्रिम हाथ का लाभ हितग्राहियों को दिलाया गया।
राज्य स्तर से आए RBSK स्टेट कंसल्टेंट डॉ शैलेश शर्मा ने बताया आज जिन लोगों को कृत्रिम हाथ दिए उनके चेहरों पर खुशी की मुस्कान एवं जीवन जीने की नई उम्मीद जागी राहतगढ़ विकासखंड के 10वी कक्षा का एक छात्र देव यादव जिसका दुर्घटना में उसने अपना हाथ खो दिया था अब कृत्रिम हाथ मिलने से वह अपनी पढ़ाई लिखाई आसानी से कर पाएगा
सिविल सर्जन सागर डॉ आर एस जयंत ने बताया कि
दो दिवसीय शिविर में कुल 102 चिन्हित हितग्राहियों में से 95 हितग्राहियों ने कृत्रिम हाथ का लाभ लिया। शिविर की प्रभारी श्रीमति सुरभि साहू ने बताया कि सागर की सी एम एच ओ डॉ ममता तिमोरी के नेतृत्व में जिले की जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र की पूरी टीम ने एवं शहरी और विकासखंड की RBSK टीम ने टीम वर्क के माध्यम से काम करके शिविर को सफल बनाया और कैंप के दूसरे दिन कुल 48 हितग्राहियों को कृत्रिम हाथ का लाभ दिलाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें