SIR - सुनवाई के लिये नियुक्त अधिकारियोंके बिना ही सुनवाई करनें का मामला।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।
SIR - सुनवाई के लिये नियुक्त अधिकारियों
के बिना ही सुनवाई करनें का मामला।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष जांच व कार्यवाही का दिलाया भरोसा।
सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्र के मतदाताओं को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दिए गए नोटिस उपरांत सुनवाई हेतु उपस्थित होने की तिथि बढ़ने पर शनिवार को सुनवाई हेतु मतदाताओं को बुलाया गया था जहां सुबह से ही मतदाता उपस्थित हुए थे किंतु दोपहर 2 बजे तक सुनवाई हेतु नियुक्त अधिकारियों के न पहुंचने तथा मनगढ़ंत
जानकारी राजनैतिक दलों को दी गई।
मतदाताओं पुजारी नोटिस की सुनवाई के लिए नियुक्त अधिकारियों के दोपहर तक न पहुंचने पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अनेकों मतदाताओं ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी को अवगत कराया यहां पूर्व मंत्री श्री चौधरी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा नियुक्त सुनवाई अधिकारी के केंद्र पर पहुंचकर मतदाताओं की समस्याओं को सुना वह अमले से विस्तारित जानकारी ली।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सुनाई के लिए नियुक्त अधिकारी के बिना सुनवाई करने तथा राजनीतिक दलों को मनगढ़ंत जानकारी देने की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने की हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की चल रही सुनवाई में निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि एस आई आर में दावों की सुनवाई मे अधिकृत अधिकारी के द्वारा की जावे तथा उसकी फोटो खींचकर वीडियो भी बनाया जाए किन्तु आज नरयावली के मतदान केंद्रों पर सुनवाई के समय पर ऐसा देखने को नहीं मिला और दूसरी ओर निर्वाचन कार्यालय द्वारा आज राजनीतिक दलों को एस आई आर का दैनिक प्रतिवेदन की दी गई जानकारी में दिनांक आज दिनांक 24 जनवरी की जानकारी शमिल कर प्रेषित की है जो निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विपरीत है।श्री चौधरी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर से दूरभाष शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जिस पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ कमल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रवि उमहिया,मनोहर पराशर,सुरेंद्र करोसिया, सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें