ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेकेनिकल कॉम्प्लेक्स सागर शहर की मांग के साथ ही ट्रांसपोर्टर्स और मेकेनिकों की भी आवश्यकता है इसका सफल संचालन प्राथमिकता हो - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल
ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेकेनिकल कॉम्प्लेक्स सागर शहर की मांग के साथ ही ट्रांसपोर्टर्स और मेकेनिकों की भी आवश्यकता है इसका सफल संचालन प्राथमिकता हो - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के परियोजना कार्यों की बैठक में समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश सागर 03 जुलाई 2026 सागर के अमावनी में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया सर्वसुविधायुक्त ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेकेनिकल कॉम्प्लेक्स सागर शहर की मांग के साथ ही ट्रांसपोर्टर्स और यहाँ के मेकेनिकों की भी आवश्यकता है उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्टरेट कार्यालय में सागर स्मार्ट सिटी के परियोजना कार्यों की समीक्षा बैठक में कहे। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेकेनिकल कॉम्प्लेक्स परियोजना कार्य की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री सहित स्मार्ट सिटी के उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा की सागर शहर के सभी ट्रांसपोर्ट व्यापारी और सभी ट्रांसपोर्ट मेकेनिकों का सर्वे करायें और ...